सांसद जियाउर रहमान बर्क से मिले कपिल राज क्षेत्र की जनसमस्याओं से कराया वाकिफ
मुरादाबाद, मई 12 -- संभल लोकसभा क्षेत्र के बिलारी क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर समाजसेवी एवं युवा नेता कपिल राज ने सांसद जियाउर रहमान बर्क से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को उनके समक्ष रखा तथा शीघ्र समाधान की मांग की। कपिल राज ने सांसद को पत्र सौंपते हुए बिलारीक्षेत्र की मुख्य सड़कों एवं चौराहों की जर्जर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की कई सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं तथा जगह-जगह बड़े गड्ढे एवं जलभराव की समस्या बनी रहती है, जिससे आमजन, राहगीरों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय जाने वाले बच्चों एवं बुजुर्गों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा बरसात के दिनों में दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्य चौराहों एवं सार्वजनिक स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.