सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने रेल मंत्री से की अहम मुलाकात, नई रेल लाइनों की रखी मांग
संभल, अप्रैल 4 -- संभल को बेहतर रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने की लंबे समय से चली आ रही मांग अब एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आ रही है। सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर संभल से गजरौला रेल लाइन के निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण पत्र सौंपा और इस परियोजना को जल्द मंजूरी देने की मांग की। मुलाकात के दौरान सांसद बर्क ने कहा कि संभल से गजरौला रेल लाइन क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग है। यह सिर्फ एक रेल परियोजना नहीं, बल्कि पूरे इलाके के सामाजिक और आर्थिक विकास की रीढ़ साबित हो सकती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उनके दादा, पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का भी यह एक बड़ा सपना था कि सम्भल को मजबूत रेल नेटवर्क से जोड़ा जाए। सांसद ने रेल मंत्री को बताया कि इस रेल लाइन के बनने से स्थानीय व्यापारियों को अपने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.