सीतापुर, जून 17 -- महमूदाबाद, संवाददाता। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गुरूवार को रामपुर मथुरा पहुंचेंगे। वह ग्राम पंचायत मझिगवां के प्रधान के घर पर एक औपचारिक मुलाकात करेंगें। हालांकि चन्द्रशेखर को गांव में बने सम्राट अशोक स्मृति द्वार और संविधान पार्क का लोकार्पण करना था। लेकिन प्रशासन ने निर्माण को अवैध बताकर कार्य पर रोक लगा दी। चन्द्रशेखर के आने का आधिकारिक कार्यक्रम जारी हो चुका है। पुलिस के साथ-साथ खूफिया तंत्र भी अलर्ट है। नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गुरूवार को 10 बजे लखनऊ से रामपुर मथुरा के लिए प्रस्थान करेंगें। 12 बजे वह ग्राम पंचायत मझिगवां पहुंचेगे। जहां वह ग्राम प्रधान चन्द्रिका प्रसाद मौर्य के आवास पर उनके वृद्ध पिता से कुशलझेम लेंगें। आधे घंटे रूककर वह वापस प्रस्थान कर जाएंग...