बिजनौर, फरवरी 26 -- धामपुर। नगीना लोकसभा सांसद एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद ने वर्ष 2027 में प्रस्तावित राष्ट्रीय जनगणना को लेकर जनगणना आयुक्त एवं भारत के रजिस्ट्रार जनरल को पत्र भेजकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। सांसद ने जनगणना की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, समावेशी और सामाजिक न्याय के अनुरूप बनाने की मांग की है। अपने पत्र में सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा है कि अब तक ओबीसी वर्ग की अलग से गणना नहीं की गई है। जातिगत जनगणना की स्पष्ट पद्धति भी घोषित नहीं हुई है। उन्होंने मांग की कि वर्ष 2027 की जनगणना में ओबीसी सहित सभी जातियों की अलग-अलग गणना सुनिश्चित की जाए, जिससे नीति निर्माण में वास्तविक सामाजिक स्थिति सामने आ सके। सांसद ने विमुक्त जनजातियों का भी विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व की जनगण...