कन्नौज, जनवरी 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भीम आर्मी प्रमुख आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद चंद्रशेखर की 4 फरवरी को कसावा में प्रस्तावित जनसभा की अनुमति अभी तक नहीं हो पाई है। संबंधित पदाधिकारी लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। परमीशन लेटर एक पटल से दूसरे पटल पर भेजा जा रहा है। गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और उन्होंने परमीशन के संबंध में एसडीएम से बातचीत की। आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने बताया कि 4 फरवरी को कसावा के खेल मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद चंद्रशेखर की जनसभा प्रस्तावित है। जनसभा के लिए 1 जनवरी को जिलाधिकारी को परमीशन के लिए पत्र सौंपा गया था। वहां से एसडीएम छिबरामऊ को पत्र भेज दिया गया। एसडीएम छिबरामऊ ने सीओ, कोतवाल और एलआईय...