लखनऊ, जुलाई 31 -- Chandrashekhar Azad News: 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अभी से अपनी-अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सपा, बसपा, भाजपा समेत सभी छोटे-बड़े दलों चुनाव को लेकर माहौल बनाना शुरू कर दिया। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के नियुक्ति का ऐलान किया है। चंद्रशेखर ने पत्रकार यूसुफ अंसारी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। इससे पहले चंद्रशेखर ने चुनाव को देखते हुए 45 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों के नामों की घोषणा कर चुके हैं। बसपा भी चुनावों से पहले विधानसभा प्रभारियों का ऐलान करती रही है। इसके बाद प्रभारियों को ही बसपा टिकट देकर उन्हें प्रत्याशी बना देती थी। चंद्रशेखर आजाद भी बसपा के ही नक्शे कदम पर चलते नजर आ रहे हैं।...