बांका, मई 6 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। चांदन प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सौगात देते हुए सोमवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बांका लोकसभा क्षेत्र के सांसद गिरिधारी यादव ने फीता काटकर सड़क का लोकार्पण किया। ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार द्वारा फेज-3 योजना अंतर्गत चांदन प्रखंड में सड़क सुईया बोड़वा आर इ ओ रोड से हरदिया खुर्द तक का निर्माण कराया गया है। इस सड़क की कुल लंबाई लगभग 18.60 किलोमीटर बताई गई है। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यह भी पढ़ें- सांसद गिरिधारी यादव ने किया ग्रामीण सड़क का उद्घा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.