बांका, मार्च 16 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर युद्धस्तर पर तैयारी जारी है। इसी क्रम में सांसद गिरधारी यादव ने कटोरिया पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज परिसर, प्रस्तावित जनसभा स्थल तथा नए अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। अस्पताल की सतह की स्थिति देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य में जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक सुधारात्मक कार्य जल्द से जल्द किए जाएं। उन्होंने कहा कि अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और इससे बांका सदर अस्पताल पर पड़ने वाला दबाव भी कम होगा। साथ ही डॉक्टरों की कमी के सवाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.