हरदोई, दिसम्बर 13 -- हरदोई। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशलय की ओर से आयोजित दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा महोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जय प्रकाश रावत ने किया। इस दौरान फुटबाल, दौड़ समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सांसद ने कहा कि खेल स्पर्धा से मानसिक एवं शारीरिक क्षमता बढ़ने के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती है। इसलिए सभी खिलाड़ी अपनी क्षमता का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में विजय लक्ष्य प्राप्त करें। जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा ने बताया कि इस दो दिवसीय खेल महोत्सव में एथलेटिक्स, बालीवाल, फुटबाल, भारोत्तोलन, बैडमिंटन, जूडो, कबड्डी एवं कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भूमिका यादव, जिला विकास अधिकारी कमल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.