एटा, दिसम्बर 5 -- सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ शनिवार को प्रातः 8 बजे से पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। शुभारंभ में पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। शुभारंभ राज्यसभा सांसद नवीन जैन मशाल यात्रा के साथ करेंगे। दौड़ का आयोजन स्टेडियम से शुरू करते हुए अलीगंज तिराहा से वापस स्टेडियम एटा तक किया जाएगा। उप क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि शनिवार को प्रात: आठ बजे से स्टेडियम में पांच किलोमीटर की मैराथन दौड़ होगी, जिसका शुभारंभ राज्यसभा सांसद नवीन जैन मशाल यात्रा से करेंगे। उन्होंने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा में अलीगढ़ मंडल के एटा, कासगंज जनपद की विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसमें एटा जनपद की एटा सदर, मारहरा, कासगंज जनपद की कासगंज, पटियाली, अमांपुर विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी शामिल होंगे। उन्होंने ब...