देवरिया, दिसम्बर 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। शनिवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्टस स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ हुआ। हॉकी, खो-खो और कबड्डी समेत अन्य कई खेलों में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने गुब्बारा छोड़कर खेल स्पर्धा का उदघाटन किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता में लोक सभा 66 की पांच विधान सभा देवरिया सदर, रामपुर कारखाना, पथरदेवा, फाजिलनगर व तमकुहीराज के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन हॉकी, खो-खो, कबड्डी और वॉलीबाल की प्रतियोगिता हुई। वॉलीबाल जूनियर बालक वर्ग में तमकुहीराज, सीनियर व सब जूनियर बालक वर्ग में पथरदेवा विजेता बना। सीनियर कबड्डी बालिका वर्ग में रामपुर कारखाना विधान सभा की टीम चैंपियन बनी। अंडर-14 वॉलीबाल बालिका में कंपोजिट विद्यालय मदरापॉली की टीम विजेता रही। सब जूनियर कबड्...