एटा, दिसम्बर 21 -- सांसद खेल स्पर्धा 2025 के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को बालक वर्ग के मैच हुए। उप क्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि पहला मैच जूनियर आयु वर्ग में एसबीएम एटा एवं सरस्वती विद्या मन्दिर मारहरा के बीच खेला जाना था। इसमें सरस्वती विद्या मन्दिर मारहरा टीम अनुपास्थित रहने के कारण एसबीएम एटा को वॉकओवर दिया गया। दूसरा मैच सीनियर वर्ग में यूबीएचएस स्पोर्ट्स अकेडमी गंजडुडवारा एवं एडिड कॉलेज एकादश एटा के बीच खेला जाना था, जिसमें यूबीएचएस स्पोर्ट्स अकेडमी गंजडुडवारा टीम अनुपस्थित रहने के कारण एडिड कॉलेज एकादश एटा को वॉकओवर दिया गया। तीसरा मैच सीनियर बेसिक एकादश-बी एवं पत्रकार टीम के बीच खेला गया, जिसमें बेसिक एकादश-बी 35 रन से विजयी रही। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका, विशान्त कुलश्रेष्ठ, प्रभात ललित नोक्स, राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.