जमशेदपुर, दिसम्बर 16 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तहत सोमवार को बिष्टूपुर स्थित रामदास भट्टा सामुदायिक केंद्र में योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद विद्युतवरण महतो ने किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांसद विद्युतवरण महतो ने अपने संबोधन में कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक संतुलन, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। प्रतियोगिता में दस वर्ष से कम आयु वर्ग से लेकर 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक बालक और बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विशेष योग सम्मान के तहत योग कुमारी का खिताब श्रेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.