बुलंदशहर, दिसम्बर 13 -- सांसद खेल महोत्सव के तहत दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में विधानसभा क्षेत्र के कई विद्यालयों के लगभग 600 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शनिवार को डीपीबीएस कॉलेज में दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा क्षेत्र संयोजक भाजपा नेता अभय गर्ग, जहांगीराबाद पालिका चेयरमैन किशन पाल सिंह, मंडल अध्यक्ष मुनेश शर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर तथा प्रतिभागियों से परिचय लेकर किया। खेल महोत्सव के पहले दिन वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, जूडो, दौड़, एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। सब जूनियर बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में लखावटी प्रथम, बीकेपीएस स्कूल अनूपशहर द्वितीय, जूनियर वर्ग में जनता इंटर कॉलेज ताल विवियाना प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर द्वितीय, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.