बदायूं, दिसम्बर 30 -- उझानी। नगर के महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित हुए पांच दिवसीय सांसद खेल महोत्सव में रजत बाल विद्या मंदिर बसोमा के प्रतिभागी छात्राओं को विशेष सम्मान से नवाजा गया। सांसद खेल महोत्सव में रजत बाल विद्या मंदिर के छात्राओं ने खेलों में प्रतिभा के साथ ही शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्वागत बंद में प्रतिभा किया था। खेल संपन्न होने के बाद तीसरे दिन आयोजित सम्मान समारोह में सफल प्रतिभागियों को भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, संदीप सक्सेना ने उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही स्कूल संचालक रजत गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद खेल महोत्सव के व्यवस्थापक योगेश प्रताप सिंह, देवेश गुलाटी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.