सांसद खेल महोत्सव का आज उद्घाटन करेंगी अन्नपूर्णा, कोडरमा-गिरिडीह के बीच मुकाबला
कोडरमा, सितम्बर 26 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सांसद खेल महोत्सव के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 27 सितंबर को झुमरी तिलैया स्थित जेजे कॉलेज मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कोडरमा और गिरिडीह की टीम के बीच खेला जाएगा। आयोजकों के अनुसार, मुकाबला दोपहर दो बजे से शुरू होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन महिला एवं बाल विकास मंत्री, भारत सरकार सह कोडरमा लोकसभा सांसद अन्नपूर्णा देवी करेंगी। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है। प्रतियोगिता में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: केदला में नमो फुटबॉल टुर्नामेंट 2026 का हुआ आगाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.