बुलंदशहर, फरवरी 28 -- एनआरईसी खेल मैदान में शनिवार को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों व गांवों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। शनिवार शाम तक अलग- अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर को मुख्य अतिथि सांसद डॉ. महेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि विधायक मीनाक्षी सिंह और अन्य अतिथियों ने खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इसमें ऊंची कूद, लंबी कूद, 100 से 400 मीटर तक दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक, कुश्ती और कबड्डी समेत अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक व बालिका वर्ग को अलग-अलग वजन भार और उम्र भार में विभाजित किया गया था। वहीं आदर्श शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव में उनके स्कूल के 17 बच्चों ने पदक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.