देवघर, दिसम्बर 20 -- देवघर। देवघर में रविवार से सांसद खेल महोत्सव शुरू होने जा रहा है। इसकी तैयारी का जायजा लेने शनिवार को सांसद डॉ निशिकातं दुबे देवघर पहुंचे। इस दौरान सांसद ने महोत्सव की सारी तैयारी का जायजा लिया। साथ ही कई दिशा-निर्देश भी दिए। जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर को खेल महोत्सव का समापन होगा। महोत्सव में 11 तरह के खेलों का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन और समापन पर होने वाले खेलों का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन पर होगा। मौके पर खेल संघ से जुड़े समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.