नोएडा, मार्च 8 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सांसद खेल प्रतियोगिता में रविवार को कई खेल स्पर्धाएं आयोजित की गई। नोएडा स्टेडियम में आयोजित स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में गौतमबुद्धनगर संसदीय क्षेत्र के नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंद्राबाद और खुर्जा के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, जूडो और फुटबॉल स्पर्धाओं में भाग लिया। सब जूनियर वर्ग में कुश्ती में कृष्णा, कृष शर्मा और जान्हवी अलग-अलग भारवर्ग में विजयी रहे। जूडो में प्रसस्टी ने पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में मोनिका प्रथम रही। भाला फेंक में लक्की को पहला स्थान मिला। लड़कियों की फुटबॉल में बालिका इंटर कॉलेज सेक्टर-51 अव्वल रहा। कबड्डी में नोएडा अव्वल रहा। भ...