बागपत, मार्च 17 -- बागपत। रेल पैसेंजर्स एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली पार्लियामेंट पहुंचकर सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान को ज्ञापन सौंपा। संयोजक नीरज पंडित ने बताया कि ब्राह्मण पुट्ठी गांव में स्वीकृत रेलवे हॉल्ट के निर्माण के लिए बजट आवंटन, बागपत रोड स्टेशन पर अजमेर-हरिद्वार ट्रेन का एक मिनट का ठहराव, आरक्षण खिड़की की सुविधा, कोरोना महामारी के दौरान बंद की गई ट्रेनों का पुन: संचालन, बागपत रोड स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो तक पहुंचने के लिए 600 मीटर और चार मीटर चोड़ा मार्ग निर्माण, रैन वाटर हार्वेस्टिंग चैंबर चालू कराने की मांग गई है। इस मौके पर अध्यक्ष परमेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष सुदेश शर्मा, महामंत्री विद्याराम भाटी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...