रांची, मई 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को कांके रिजॉर्ट पहुंचकर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के सुपुत्र अभिनव के विवाह उपरान्त आयोजित रिशेप्शन पार्टी-सह-आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर दोनों ने वर-वधू को आशीर्वाद एवं सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन ने सांसद सुखदेव भगत एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें अपनी ओर से हार्दिक बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। मौके पर राज्य सरकार के मंत्री, विधायक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...