सांसद के सवाल पर संसद में दिया जवाब, दुमका में 118 आवास की मंजूरी
दुमका, अगस्त 2 -- दुमका नगर परिषद क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने दुमका के 118 आवासों को मंजूरी दे दी है। अब इन लाभार्थियों को पहली किस्त जल्द जारी की जाएगी, जिससे वर्षों से अपने पक्के घर का सपना देख रहे परिवारों को राहत मिलेगी। यह जानकारी दुमका के सांसद नलिन सोरेन द्वारा लोकसभा में उठाए गए तारांकित प्रश्न के उत्तर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने दी। उन्होंने बताया कि झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 14,187 आवासों को स्वीकृति मिली है, जिसके लिए 211.57 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता का प्रावधान किया गया है। दुमका नगर परिषद के हिस्से में 118 आवासों के लिए 1.76 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता स्वीकृत की गई है। इन स्वीकृत आवासों के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.