सांसद के बयान पर चेयरमैन का पलटवार
हमीरपुर, मई 19 -- हमीरपुर। पीएम नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी के बाद से चर्चा में सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने अब चेयरमैन हमीरपुर को लेकर भी अभद्र टिप्पणी की है। जिसका चेयरमैन ने ही विरोध करते हुए ईश्वर से सांसद को सद्बुद्धि की प्रार्थना की है। पिछले दिनों सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के बाद जिले का सियासी माहौल गरमाया हुआ है। मामले ने अब राजनीतिक विवाद के साथ-साथ जातीय बयानबाजी की भी होड़ लगी है। सांसद ने अपने एक बयान में चेयरमैन के लिए चिरकुट शब्द का प्रयोग किया था। अब इस मामले में चेयरमैन कुलदीप निषाद ने प्रेस वार्ता कर सपा सांसद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सांसद द्वारा उन्हें 'चिरकुट' कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि वह अति पिछड़े समाज से आते हैं और सांसद पुराने जमींदार हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.