लातेहार, मार्च 16 -- चंदवा प्रतिनिधि। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह के प्रयास से चंदवा प्रखंड को सड़क निर्माण की बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार द्वारा पीएम-जनमन योजना (बैच-2, वर्ष 2025-26) के तहत क्षेत्र में सड़क और पुल-पुलिया निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि, किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वीकृति पत्र जारी किया है। योजना के तहत चतरा संसदीय क्षेत्र में कुल 11 सड़कों (लगभग 37.154 किलोमीटर) तथा 32 पुल-पुलिया के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इन योजना पर करीब 127.69 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। सड़क और पुल-पुलिया के निर्माण से कई ग्रामीण क्षेत्रों को पहली बार बेहतर सड़क संपर्क मिल सकेगा। इसी क्रम में चंदवा प्रखंड अंतर्गत चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को भी स...