गढ़वा, मार्च 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सांसद विष्णु दयाल राम के अनुशंसा के आलोक में पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दोनों जिले क्रमशः पलामू और गढ़वा जिले में कई सड़क निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री जनमन योजना फेज-2 एवं 3 (2025-26) के अंतर्गत 159.22 करोड़ रुपए की लागत से पलामू जिला में 11 और गढ़वा जिला में 31 सहित कुल 42 सड़कों (83.575 किलोमीटर) व 36 पुल के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। अब बहुत जल्द राज्य सरकार द्वारा इन सड़कों/पुलों के निर्माण के लिए निविदा प्रकाशित की जाएगी। उक्त निविदा के निस्तारण के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण से पलामू संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी में सुधार एवं जनता का आवागमन सुगम होगा। उसके लिए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.