लातेहार, मार्च 28 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। चतरा संसदीय क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह के प्रयास से बरकाकाना-गढ़वा रोड रेलखंड पर आंटीखेता में नए हॉल्ट स्टेशन खोलने की प्रक्रिया तेज हो गई है। धनबाद मंडल की ओर से जारी पत्र में अंटी खेता हॉल्ट स्टेशन का प्रस्ताव सामने आया है, जो हेहेगड़ा और कुमांडीह स्टेशन के बीच प्रस्तावित है। रेलवे बोर्ड के पूर्व निर्देश के आलोक में मंडल कार्यालय ने संबंधित विभागों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसमें परियोजना की इंजीनियरिंग दृष्टि से व्यवहार्यता, निर्माण लागत, अन्य संभावित खर्च, कुल अनुमानित व्यय, संचालन संबंधी संभावनाएं व बाधाएं, प्रतिदिन एक जोड़ी यात्री ट्रेन के ठहराव की लागत तथा विद्युत (टीआरडी) से जुड़े खर्च शामिल हैं। इस संबंध में सीनियर डिविजनल इंजीनियर (को-ऑर्डिनेशन), सीनियर डीईई (ऑपरेशन), सीनियर डीईई (...