संभल, फरवरी 7 -- संभल दंगों पर बन रही फिल्म 'कल्कि संभल' को लेकर विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। वर्ष 1978 से 2024 तक संभल में हुए दंगों पर आधारित इस फिल्म के पहले पोस्टर के जारी होते ही सियासी और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। फिल्म के पोस्टर पर आपत्ति जताते हुए सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता मौलाना ममलूकुर्रहमान बर्क ने आरोप लगाया था कि इस फिल्म के माध्यम से जनमत को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से फिल्म का विरोध करते हुए न्यायालय की शरण लेने की बात कही थी। अब इस विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। फिल्म के निर्देशक अमित जानी की कंपनी जानी फायरफॉक्स की ओर से मौलाना ममलूकुर्रहमान बर्क को लीगल नोटिस भेजा गया है। नोटिस में फिल्म को लेकर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। न...