चतरा, मार्च 17 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। चतरा लोकसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सड़क और पुल निर्माण की स्वीकृति मिली है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार चतरा लोकसभा क्षेत्र में कुल 127.69 करोड़ रुपये की लागत से 11 सड़कों (कुल लंबाई 37.154 किलोमीटर) और 32 पुलों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इस स्वीकृति के बाद क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में सड़क और पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से जिन गांवों में आवागमन की समस्या बनी हुई थी, वहां अब बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध हो सकेगा। इससे लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। सड़क और पुल बनने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बाजार, अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.