बगहा, जुलाई 15 -- बेतिया,विधि संवाददाता। सीजेएम के न्यायालय में दायर मुकदमे में नोटिस जारी होने के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के अधिवक्ता बुधवार को उपस्थित हुए। वकालतन उपस्थित हुए प्रशांत किशोर के अधिवक्ता प्रकाश दुबे एवं अनीश तिवारी ने न्यायालय को बताया कि उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए आवश्यक कागजात प्राप्त नहीं हो सका है। जिस कारण अपना पक्ष रखने के लिए उन्हें एक समय प्रदान किए जाने की प्रार्थना की गई। विदित हो कि सांसद डॉ. संजय जायसवाल द्वारा दायर परिवाद में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आनन्द कुमार त्रिपाठी ने मामले में प्रशांत किशोर का भी पक्ष सुनने को ले विगत तिथि को उन्हें नोटिस जारी किया था। सांसद के द्वारा दायर परिवाद में आरोप लगाया गया है कि बीते 27 अगस्त 2025 को प्रशांत किशोर ने एक भीड़ वाली सभा को सम्बोधित करते हुए...