सांसद के नाम पर डीसीएलआर को धमकी देने वाले पर चार्जशीट
मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। नवादा के सांसद विवेक ठाकुर के नाम पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) पश्चिमी स्नेहा कुमारी को धमकी देने के आरोपित शशिभूषण सिंह उर्फ मिंटू सिंह के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। वह वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के करहरी गांव का मूल निवासी है। वर्तमान में सदर थाना के खबड़ा के नवल किशोर नगर में रह रहा है। उसके विरुद्ध डीसीएलआर पश्चिमी स्नेहा कुमारी ने 20 अप्रैल 2026 को साइबर थाने में एफआईआर कराई थी। डीसीएलआर पश्चिमी स्नेहा कुमारी ने एफआईआर में कहा था कि 11 अप्रैल की दोपहर लगभग 3.31 बजे उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर दो बार व निजी नंबर पर एक बार कॉल आई। यह भी पढ़ें- पेज 3 लीड के साथ : बीस महीने में 35वां डिजिटल अरेस्ट, फिर भी लोग सतर्क नहीं कॉल करने वाले ने अपने को नवादा का सांसद विवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.