बागपत, मार्च 5 -- बड़ौत। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान के जन्मदिवस पर गुरुवार को सीसीएस इंटरनेशनल स्कूल सुन्दरकाण्ड का पाठ हुआ। आचार्यों द्वारा सामूहिक रूप से सुन्दरकाण्ड पाठ किया गया। डॉ. संजीव आर्य दांगी ने सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोनिका राठी, रेखा शर्मा, प्रणिता पंवार, मोनिका तोमर, अंशु तोमर, कविता सरोहा सहित काफी लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...