सीवान, अप्रैल 27 -- महाराजगंज संवाद सूत्र। प्रखंड के टेघड़ा पंचायत अंतर्गत बंगरा गांव स्थित देवशरण सिंह शहीद सम्मान भवन परिसर में रविवार को सांसद जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कराया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इनमें मुख्य रूप से बिजली, सड़क, राशन, पेंशन और भूमि विवाद से जुड़े मामले शामिल थे। सांसद ने अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कई समस्याओं का त्वरित समाधान कराया, जिससे लोगों में संतोष देखा गया। वहीं, कुछ जटिल मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया।सांसद यह भी पढ़ें- पेज 4 : प्रधानमंत्री के मन की बात से युवाओं का मनोबल ऊंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.