साहिबगंज, दिसम्बर 25 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा के निजी आवास बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के कालीतल्ला में क्रिसमस सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी। मौके पर कांग्रेस और झामुमो व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य लोग मौजूद थे। सांसद को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। समारोह में केक काटकर खुशी साझा की गई । सांसद विजय हांसदा ने कहा कि क्रिसमस प्रेम, शांति, त्याग और मानवता का पर्व है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, सांसद प्रतिनिधि अब्दुल कादिर , नेहाल अख्तर, अनंत लाल भगत, निताय सरकार, आलमगीर मंसूरी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.