इटावा औरैया, अप्रैल 18 -- इटावा। सपा सांसद जितेंद्र दोहरे से अभद्रता व सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने सांसद के चालक की तहरीर पर युवक पर एससी एसटी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्जकर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शहर के मुलायम नगर निवासी व सपा सांसद के चालक कन्हैया ने फ्रेंडस कॉलोनी में तहरीर दी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि रिटौली निवासी असित यादव ने सपा सांसद से अभद्रता करने व सोशल मीडिया पर टिप्पणी की। इससे सांसद की छबि खराब हो रही थी। कन्हैया की तहरीर पर पुलिस ने असित यादव पर एससी एसटी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही बाद में पुलिस ने असित यादव को गिरफ्तार कर लिया। बाद में जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपी यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.