चक्रधरपुर, मार्च 9 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। सांसद जोबा माझी के कार्यालय सहायक स्वरूप चक्रवर्ती का रविवार की अहले सुबह निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। 53 वर्षीय स्वरूप चक्रवर्ती अविवाहित थे और लंबे समय तक चक्रधरपुर में पत्रकारिता भी की। रविवार को ही उनका अंतिम संस्कार कुदलीबाड़ी स्थित श्मशान घाट में किया गया। इससे पहले अंतिम दर्शन के लिए सांसद जोबा माझी, मनोहरपुर विधायक जगत माझी उनके रिटायर्ड कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे। मालूम हो कि शांत और मृदूभाषी स्वभाव के स्वरूप चक्रवर्ती करीब दो दशक पूर्व से सांसद जोबा माझी से जुड़े हुए थे। वह सांसद के आवासीय कार्यालय में सहायक के रूप में कार्यरत थे। उनके निधन की खबर पाकर सांसद जोबा माझी एवं विधायक जगत माझी ने अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित किया।सांसद ने बताया कि स्वरूप उनके पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.