फतेहपुर, मई 2 -- फतेहपुर। शहर के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में सांसद नरेश उत्तम पटेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव ने की। जहां एसआईआर के बाद प्राप्त मतदाता सूची का बूथ तक वितरण के संबंध में समीक्षा की गई। बीएलए से मतदाता सूची पर गहनता से कार्य करने के निर्देश दिए गए। कटे नाम जोड़ने मृतक नामों को हटवाने और बूथ पर न रहने वालों के नाम चिन्हित कर हटवाने के लिए सूची बनाने का काम करने का सुझाव दिया गया। इस मौके पर चौधरी मंज़र यार,संतोष द्विवेदी, चेयरमैन राजकुमार मौर्या, विपिन यादव, महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा, संगीता राज पासवान, डीजी कुशवाहा समेत अन्य तमाम सपाई मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने पर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.