रांची, जनवरी 25 -- राहे, प्रतिनिधि। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ की पहल पर, राहे में रविवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा गया। भाजपा ग्रामीण पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय कुमार महतो धीरज ने प्रखंड के बुरुडीह, फुलवार, पुरनानगर और कुबाडीह आदि गांवों के 100 से अधिक जरूरतमंदों लोगों को कंबल बांटा। उन्होंने कहा कि सांसद का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। मौके पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री रेखा देवी, राहे भाजपा मंडल अध्यक्ष मेघनाथ महतो, अंबुज रजक, रामधन महतो, युधिष्ठिर महतो, कृष्ण चरण महतो, ज्ञानरंजन महतो, पं. रवि ठाकुर, राहुल कुमार और कमला देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.