सांसद की पहल पर लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर
रामगढ़, मई 27 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा के पटेलनगर क्षेत्र में मंगलवार की शाम 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। भाजपा नेता अमरेश सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। मौके पर अमरेश सिंह ने बताया कि 22 मई की शाम ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण डीवीसी की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने इसकी जानकारी सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल के माध्यम से सांसद राजीव जायसवाल तक पहुंचाई, जिसके बाद सांसद की पहल पर विभाग ने नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की। इस पर स्थानीय लोगों ने सांसद मनीष जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- झामुमो ने किया विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन उद्घाटन के अवसर पर संजय भारती, रामनारायण शर्मा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.