हजारीबाग, जून 24 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि । टाटीझरिया प्रखंड के बौधा गांव के ग्रामीणों को बिजली संकट से निजात मिल गई है। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर गांव में 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। बुधवार से यह काम करना भी शुरू कर दिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता को मूलभूत सुविधाएं दिलाना ही हमारी प्राथमिकता है। इस मौके पर मुख्य रूप से एमके पाठक, सुरेंद्र प्रसाद, परमेश्वर प्रसाद यादव, सुखदेव प्रसाद, बैजनाथ सिंह, अमृत सिंह सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों ने सांसद के प्रति आभार जताया है। यह भी पढ़ें- शर्मा टोला व तुरिया टोला में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...