गोरखपुर, फरवरी 13 -- गोरखपुर। एम्स में लेखाधिकारी का प्रभार बदल गया है। दंतरोग के विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीनिवास टीएस नए लेखाधिकारी बने हैं। उन्हें बायोकेमेस्ट्री के डॉ. आकाश बंसल की जगह प्रभार दिया गया है। दरअसल, एम्स में लेखाधिकारी की जिम्मेदारी बायोकेमिस्ट्री विभाग के अध्यक्ष डॉ. आकाश बंसल को दी गई थी। लेखाधिकारी के दायित्व के कारण डॉ. आकाश बंसल पठन-पाठन पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे थे। इस कारण छात्रों की पढ़ाई और मरीजों से जुड़ी जांच पर भी असर पड़ रहा था। इसे देखते हुए सदर सांसद रविकिशन शुक्ल ने पिछले दिनों दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। उन्होंने स्थाई लेखाधिकारी नियुक्त करने का अनुरोध किया था। इसके बाद डॉ. आकाश बंसल की जगह दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीनिवास टीएस को जिम्मेदारी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.