अलीगढ़, सितम्बर 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आरटीआई एक्टिविस्ट केशवदेव पर हमले और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गुरुवार को सुनवाई हुई। इस दौरान सांसद सतीश गौतम उपस्थित नहीं हुई। उनकी तरफ से अधिवक्ता ने हाजिर होकर वकालतनामा दाखिल किया। मामले में अब तीन अक्टूबर की तिथि नियत की गई है। यह निगरानी याचिका केशवदेव गौतम की ओर से दाखिल की गई थी। याचिका में उन्होंने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/एमपी-एमएलए कोर्ट के 17 जुलाई के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें थाना बन्नादेवी क्षेत्र के एक मामले को रद्द दिया गया था। उसमें केशवदेव गौतम का कहना था कि साल 2023 में उन पर हमला हुआ था। यह भी पढ़ें- सांसद ढुलू महतो से जुड़े रंगदारी मामले में गवाही साथ ही उन्हें जान से मारने के लिए लोग भेजे गए थे। निचली अदालत से केस खारिज होने के बाद सत्र न्यायालय में...