मोतिहारी, फरवरी 11 -- मोतिहारी, एसं। सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ युवा शक्ति के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने मंगलवार को गांधी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने नीट छात्रा को न्याय देने व सांसद पप्पू यादव को रिहा करने की मांग कर रहे थे। साथ ही लोकतंत्र का अपमान नहीं सहेगा बिहार व अपराधियों को संरक्षण बंद करो जैसे नारे भी लगाए। युवा शक्ति के सदस्यों ने कहा कि पटना में नीट की छात्रा की जघन्य हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रखा है। इस अमानवीय अपराध के खिलाफ न्याय की मांग और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्षरत पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी एक साजिश है। जिसका उद्देश्य उनकी आवाज को दबाना है। जाप के पूर्व जिलाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.