सांसद की अनुशंसा पर गढ़वा व पलामू की पांच जर्जर सड़कों का होगा कायाकल्प
गढ़वा, जुलाई 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पलामू संसदीय क्षेत्र की वर्षों से जर्जर और बदहाल पड़ी पांच महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। सांसद विष्णु दयाल राम की अनुशंसा पर झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने इन सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही विभागीय अभियंताओं की टीम संबंधित सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करेगी। उसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। उक्त संबंध में सांसद विष्णुदयाल ने बताया कि गढ़वा व पलामू जिले के हजारों लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। लंबे समय से जर्जर सड़कों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- Palamu News: सांसद की अनुशंसा पर पलामू प्रमंडल के पांच सड़कों के क्रियान्वयन की पहल शुरू सड़क निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.