सांसद की अध्यक्षता में चार जून को होगी दिशा की बैठक
लोहरदगा, मई 28 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिला विकास समन्वय और अनुश्रवण समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक चार जून को समाहरणालय सभागार में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत करेंगे। इसकी जानकारी सांसद के निजी सचिव आलोक कुमार साहू ने दी। आलोक ने बताया कि बैठक में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की जाएगी। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर कर विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया जाएगा। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आयुष्मान भारत, वृद्धा पेंशन, छात्रवृत्ति और कृषि योजनाओं समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा होगी। दिशा समिति की बैठक का उद्देश्य केवल कागजी प्रक्रिया पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.