सांसद किस्को में करेंगे विकास योजनाओं की समीक्षा
लोहरदगा, जून 7 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि।लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत नौ जून को किस्को प्रखंड मुख्यालय में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक सुबह 11 बजे आयोजित होगी। इसकी जानकारी सांसद के निजी सचिव आलोक कुमार साहू ने दी।
बैठक का उद्देश्य उन्होंने बताया कि बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की पहचान कर उन्हें दूर करने और विकास कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।सांसद मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, वृद्धा पेंशन, छात्रवृत्ति, कृषि योजनाओं समेत अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करेंगे। बैठक का उद्देश्य केवल योजनाओं की कागजी प्रगति का आकलन करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.