पूर्णिया, मार्च 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से शांति भवन में आयोजित होली मिलन समारोह सह दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति ने इसे यादगार बना दिया। कार्यक्रम में सांसद खुद भी शामिल हुए और सभी को प्रेम, सौहार्द्र और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक होली मिलन से हुई, जहां लोगों ने पप्पू यादव के साथ अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। रंगों की उमंग और आपसी अपनत्व ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर सामाजिक समरसता और एकता का परिचय दिया। सांसद पप्पू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि होली और रमजान जैसे पर्व हमें प्रेम, त्याग और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती आपसी स...