चतरा, अक्टूबर 2 -- चतरा, संवाददाता। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र में सड़क जैसी बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल हुई है। सांसद कालीचरण सिंह के प्रयासों से अब झारखंड-बिहार बॉर्डर से चंदवा तक और शीलदाग से परवा मोड तक की सड़कों को फोरलेन में अपग्रेड करने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। जिसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने हेतु आधिकारिक रूप से टेंडर जारी कर दिया है। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के तहत एनएच-22 (पुराना एनएच-99) पर झारखंड-बिहार बॉर्डर (गोसाईडीह) से चंदवा तक 117.200 तथा एनएच-139 (पुराना एनएच-98) पर शीलदाग से परवा मोड सेक्शन तक 79.147 किलोमीटर को फोरलेन सडक बनाकर चौड़ा किया जाएगा। सांसद काल...