रायबरेली, अप्रैल 2 -- डलमऊ (रायबरेली) संवाददाता। डलमऊ तहसील में एसडीएम पर अनैतिक काम का दबाव बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। एसडीएम ने पुलिस बुलाकर उसे जेल भिजवा दिया। आरोपी खुद को गोरखपुर सांसद रवि किशन का पीएसओ बताकर एसडीएम पर रौब झाड़ रहा था। रायबरेली के डलमऊ तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद को गोरखपुर सांसद रवि किशन का पीएसओ बताकर एसडीएम पर रौब झाड़ना शुरू कर दिया। एसडीएम सत्येंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी को खुद को वीआईपी बताकर अनैतिक काम के लिए दबाव बना रहा था। इसके बाद जब उससे परिचय पूछा गया तो उसने बताया कि वह गोरखपुर सांसद रवि किशन का पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर है। हालांकि युवक का आईडी कार्ड संदिग्ध लगने पर इसकी जांच की गई तो वह फर्जी पाया गया। इसके बाद पुलिस बुलाकर युवक को गिरफ्तार कराया गया। गिरफ्तारी के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.