गौरीगंज, फरवरी 18 -- मुसाफिरखाना। क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव निवासी ज्ञान प्रकाश निषाद के पुत्र अच्छेलाल की विदेश से सकुशल वापसी में सांसद के प्रयास की सराहना करते हुए परिजनों ने आभार जताया। अच्छेलाल रोज़गार के उद्देश्य से पिछले वर्ष अबूधाबी गया था, लेकिन दिसंबर में अचानक उसका परिजनों से संपर्क टूट गया। लगातार प्रयासों के बावजूद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिवार गहरे सदमे और चिंता में डूब गया। आखिरकार परिजनों ने अमेठी सांसद किशोरीलाल शर्मा से मदद की अपील की। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया था। सांसद के प्रयास से घर वापस लौटे अच्छेलाल के परिवार ने सांसद के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.