चतरा, मार्च 8 -- 0 चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने शनिवार को अपने आवास पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर संसदीय क्षेत्र के 25 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राइसाइकिल का वितरण किया। इस अवसर पर सांसद ने स्वयं अपने हाथों से दिव्यांगों को साइकिल की चाबियां सौंपी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कालीचरण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास के संकल्प को धरातल पर उतारना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक वाहन नहीं, बल्कि हमारे दिव्यांग भाइयों-बहनों के स्वावलंबन और सम्मान की दिशा में एक छोटी सी प्रयास है। उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई दिव्यांगों ने भावुक होते हुए कहा कि अब उन्हें आवागमन के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, और वे आसानी से अपने दैनिक कार्यों को निपटा सकेंगे। इस मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.